कोडरमा : झारखंड में कोडरमा जिले के चंदवारा थाना अंतर्गत बांझेडीह फोरलेन पर हुए सड़क दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले में बांझेडीह फोरलेन पर देर रात हुए सड़क दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान तनवीर (उम्र 26, पंजाब) और जमशेद (उम्र 31, हरियाणा) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में संजय कुमार, सुंदर यादव, मदन यादव (तीनों खेड़ाबार, जयनगर) और जसप्रीत सिंह (पंजाब) शामिल हैं।
मृतक एआरवी, जेडीएनएस कंपनी बांझेडीह प्लांट में सुपरवाइजर का काम करते थे। सूत्रों ने बताया कि सभी लोग कार से कहीं जा रहे थे। फोर लेन पर बीती रात एक पेड़ में टकराने के बाद गाड़ी खाई में गिर गयी और मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। सभी को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया जिसके बाद जमशेद और तनवीर को मृत घोषित कर दिया गया जबकि चारों घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
