गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दो की मौत, एक घायल

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना इलाके में गोठड़ा-बलियाखेड़ा रोड़ पर आज ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक पर सवार दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। उसे कोटड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दोनों शव कोटड़ी अस्पताल के ही शवगृह में रखवाये गये हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये। हादसे की खबर से मृतक स्टूडेंट्स के गांव बलियाखेड़ा में शोक छा गया।
पुलिस के अनुसार, कोटड़ी थाना इलाके के रेड़वास के स्कूल से पढ़ाई कर अपने गांव बलियाखेड़ा लौट रहे थे। बलियाखेड़ा और गोठड़ा के बीच तीन स्टूडेंट्स को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। इन स्टूडेंट्स को तुरंत ही कोटड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। दोनों ही मृतक अपने परिवार के इकलौते चिराग थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बलियाखेड़ा निवासी भागचंद जाट 16 एवं देवराज जाट (16) के रूप में हुई जबकि घायल बलियाखेड़ा का ही राहुल सुथार बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *