अजमेर : राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती पुष्कर थाना क्षेत्र में एक डम्पर की चपेट में आने से दो नर्सिंग छात्रों की मृत्यु हो गई। तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डेगाना से पुष्कर के रास्ते अजमेर लौट रहे कोटड़ा मित्तल नर्सिंग कालेज के तीन छात्र मोटरसाइकिल पर जन्मदिन मना कर लौट रहे थे कि रात करीब दो बजे पुष्कर घाटी स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर के पास बजरी से भरे डम्पर की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत हो गई। हादसे में घायल कि बीएससी फाइनल के छात्र गजेंद्र (24) गम्भीर अवस्था में जयपुर एस.एम.एस. अस्पताल रैफर किया गया जबकि वैशाली नगर अलकनंदा कालोनी निवासी देवेंद्र (22) तथा कोटडा निवासी चिराग (22) के शव जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।
