गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दो की मौत, एक घायल

औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अछल्दा क्षेत्र में रविवार शाम अछल्दा महेवा मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में एक युवक की मौके पर जबकि दूसरे की अस्पताल में मौत हो गयी। वहीं एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि थाना बिधूना क्षेत्र के गांव पुर्वा मके निवासी आलोक सेंगर (20 वर्ष) पुत्र ब्रम्हपाल सिंह व तनिष्क सेंगर पुत्र अजय पाल आज शाम अपनी बाइक से किसी काम से महेवा की ओर जा रहे थे।

वहीं इटावा जिले के गांव मानिकपुर निवासी अरुण कुमार दोहरे (22 वर्ष) पुत्र ज्ञान बाबू बाइक से अपनी ननिहाल अछल्दा क्षेत्र के गांव नगरिया आ रहा था। शाम करीब चार बजे दोनों की तेज रफ्तार बाइकें अछल्दा महेवा मार्ग पर चिमकुनी नदी पुल के पास पहुंची थीं कि तभी दोनों बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गयी जिसमें दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गये।

बाईकों की आपस में हुई भिड़ंत में अरुण की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तनिष्क को सीएचसी महेवा में डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे घायल आलोक कुमार को जिला अस्पताल इटावा रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के घरों पर सूचना देने के साथ शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *