गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दो की मौत, छह घायल

औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के दिबियापुर क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार सीएनजी गैस टैंकर और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार छात्र समेत दो लोगाें की मौत हो गयी। जबकि आठ छात्र/छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां से सभी को रिम्स सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है। चालक टैंकर को वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स भी पहुंच गयी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज दिबियापुर स्थित केन्द्रीय विद्यालय में परीक्षा देकर कुछ छात्र/छात्राएं एक ऑटो पर सवार होकर औरैया घर वापस आ रहे थे। ऑटो औरैया रोड़ पर कंचौसी मोड़ के पास पहुंचा ही था तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार सीएनजी गैस टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सवार छात्र/छात्राएं उछलकर दूर जा गिरे। घटना में ऑटो चालक आशीष उर्फ टिंकू (30 वर्ष) पुत्र राधारमण निवासी शहब्दिया की मौके पर मौत हो गयी। जबकि एक छात्र अमन वर्मा (14 वर्ष) पुत्र राम शंकर निवासी आवास विकास कालौनी औरैया का पैर कट गया। जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। जबकि अन्य आठ छात्र/छात्राएं घायल हो गये। जिनके नाम वाशु त्रिपाठी पुत्र आशीष, कृष्ण पाल पुत्र मनोज पाल, अर्जुन पाल पुत्र मनोज, सानवी शर्मा पुत्री देवेन्द्र, मुस्कान पोरवाल पुत्री राजीव, कामिनी यादव पुत्री शैलेन्द्र, अभिषेक पुत्र शैलेन्द्र व दिव्यांश पाल पुत्र राकेश है।
घटना के बाद टैंकर चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। लोगों ने वहां से निकल रही बस को रूकवाकर सभी घायल छात्र/छात्रों को सौ शैय्या जिला अस्पताल चिचौली भिजवाया। जहां से वांशु, त्रिपाठी, सूरज, कामिनी, अर्जुन, कृष्णा और मुसकान को रिम्स सैंफई के लिए रेफर किया गया है।
एएसपी दिगम्बर कुशवाहा, एडीएम महेन्द्र पाल, सीएमओ डा. अर्चना श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उन्हें रेफर करवाया। वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *