शिमला : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मंगलवार को अलग-अलग हुए दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य लोग घायल हो गये। पहले हादसे में, कुल्लू के बनोगी तहसील में आज एक आल्टो कार और मोटरसाइकल की टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक घायल हो गया। कार चालक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया। मृतक की पहचान कुल्लू जिले के बाशिंग गांव निवासी रामू राम के पुत्र सुखराम रूप में हुई है।
एक अन्य दुर्घटना में हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस कुल्लू जिले के 15 माइल सब डिवीजन मनाली के पास पाटली कुहल में सड़क से फिसल गई। यह बस मनाली से दिल्ली जाने वाले मार्ग (एचपी 69 5368) पर थी, जब यह हादसा हुआ।
इस घटना में बस चालक और कंडक्टर सहित पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी पाटली कुहल भेज दिया गया।
तीसरी दुर्घटना में जिला कांगड़ा के तहत तहसील पंचरुखी-खैरा सड़क पर गांव मनियाड़ा में स्कूटी सवार एक महिला की टिप्पर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ सवार थी, जिस दौरान यह हादसा पेश आया है।
जानकारी के अनुसार बजरी से भरा टिप्पर मनियाड़ा से पंचरुखी की तरफ जा रहा था। इस दौरान मनियाड़ा मंदिर के पास स्कूटी सवार की ओर से ट्रक को ओवरटेक करते समय सड़क में पड़े हुए गड्ढे के कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गई।
सड़क दुर्घटना : दो की मौत, छह घायल
