गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : दो की मौत, छह घायल

नैनीताल : उप्र के नोएडा से पर्यटक नगरी नैनीताल घूमने आये नामीगिरामी एचसीएल कंपनी के दो कर्मचारियों की रविवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी जबकि चालक समेत छह घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के एचसीएल कंपनी के 21 कर्मचारी टैंपों ट्रैवलर संख्या यूपी-16 ईटी 6080 से नैनीताल घूमने आये थे। इसी दौरान कालाढूंगी के पास प्रिया बैंड पर उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सड़क पर पलट गया।
सूचना पर कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत व बचाव कार्य चलाया गया। सभी को वाहन से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उपचार के दौरान दो महिला कर्मचारी सयोनी दुबे (28) और जया शाक्या (23) की मौत हो गयी।
इस दुर्घटना में चालक उमेश कुमार समेत छह कर्मचारी घायल हो गये जिनमें अभिरोम, छवि, सागर, दीपक एवं पारस शामिल हैं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जो जानकारी मिली है कि ब्रेक फेल होने के यह दुर्घटना घटी है। पुलिस जांच में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *