गिरिडीह : झारखंड में गिरीडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दो कांवरिया की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कार पर सवार लोग बाबाधाम देवघर से पूजा- अर्चना कर हजारीबाग लौट रहे थे। इस दौरान जीटी रोड झरी पुल के समीप खड़े ट्रक से कार की टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में कार पर सवार दो कांवरिया की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये।
घायलों को रांची स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान हजारीबाग जिले के इमली कोठी निवासी संतोष केसरी और उसके भाई दीपक केसरी के रूप में की गयी है।शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
