शिमला : हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिले के ददाहू तहसील के पनियाली क्षेत्र में बीती शाम एक पिकअप ट्रक पलट गया जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान विनोद और दिलाराम निवासी नेरवा तहसील जिला शिमला के रूप में की गयी है। इसी तरह शिमला जिले की रोहुर तहसील के टिक्कर में आज सुबह सवा छह बजे एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो व्यक्तियों को मामूली चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
