सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज एक सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार नागौद थाना क्षेत्र के बरेठिया गांव के निकट एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी।
इस हादसे में एक महिला मिथलेश कुमारी और उसके 12 वर्षिय पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गये।
सड़क दुर्घटना : दो की मौत, दो घायल
