गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दो की मौत, दो घायल

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के नांगल क्षेत्र में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे पर बुधवार सुबह खनन से भरे डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार और उसकी मासूम पुत्री की मौत हो गयी जबकि पत्नी और पुत्र घायल हो गये। पुलिस सूत्राें ने ताया कि खनन से भरा डंपर गागलहेड़ी की ओर से आ रहा था जबकि बाइक सवार नईम (26) अपनी पत्नी रूकसाना (23),पुत्री अरफा (18 माह) और पुत्र साद (4) के साथ मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था कि इस बीच डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
मृतक मोहम्मद नईम नांगल थाना क्षेत्र के ही गांव नैनसोख में अपने परिवार के संग रिश्तेदारी में आया हुआ था कि साधारण सिंह चौराहे पर स्टेट हाइवे पर हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक पर आगे बैठा साद उछलकर दूर जा पड़ा जिसे उसे मामूली चोट आयी जबकि नईम, रूकसाना और अरफा को डंपर ने कुचल दिया। चिकित्सकों ने रूकसाना की हालत नाजुक बतायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *