गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : दो की मौत, दो घायल

पलक्कड़ : केरल के पलक्कड़ में बुधवार को श्रीकृष्णपुरम के पास तिरुवाझियोड में एक बस के पलट जाने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। श्रीकृष्णपुरम पुलिस के अनुसार बस चेन्नई से कोझिकोड जा रही थी। इस दौरान तिरुवाझियोड में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस एक बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और दो गंभीर रूप से घायल हो गये।

मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। बस में चालक दल सहित 38 लोग सवार थे । अग्निशमन बल, पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। घायलों को पास के कदमपाझीपुरम और पेरिंथलमन्ना अस्पतालों में पहुंचाया गया और दोनों शवों को पलक्कड़ के जिला अस्पताल में भेजवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *