गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : दो लोगों की मौत

हरिद्वार : उत्तरखंड के हरिद्वार में बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है और दो महिलाएं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आज यहां बताया कि दुर्घटना में सभी लोग नेपाल के निवासी है ये सभी हरिद्वार घूमने आए हुए थे। बुधवार को कार से दिल्ली जाते समय रुड़की के पास मंगलौर में बिझौली पीरपूरा अंडर पास उनकी कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई थी।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी को कार से बाहर निकाल कर मंगलौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती के लिए भेजा गया। इस दौरान एक वृद्ध व्यक्ति और कार चालक की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने तीन घायलों को रुड़की के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
पुलिस को मृतकों की पहचान करने के लिए घायल महिला के पास से नेपाली नागरिकता का एक प्रमाण पत्र मिला है, जिसके आधार पर पुलिस उनके परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *