गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : दो लोगों की मौत

फगवाड़ा : पंजाब में जालंधर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खंगुर्रा गांव के पास गुरुवार की रात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान जोगा सिंह निवासी जगपालपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। मृतक के बेटे प्रदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता अपनी ड्यूटी से घर लौट रहे थे , तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एक अन्य दुर्घटना में गुरुवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्रैंड किंग्स रिसॉर्ट्स के सामने एक ऑटो रिक्शा चालक की मौत हो गई और उसका ऑटो पलटी हुई हालत में मिला। पुलिस को संदेह है कि किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे ऑटो रिक्शा पलट गया और चालक की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान के लिए उसका शव फगवाड़ा के अस्पताल के मर्च्यूरी में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *