गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : दो किशोरों की मौत, तीन घायल

सतारा : महाराष्ट्र में सतारा जिले के कास गांव में सोमवार को तेज रफ्तार वाहन के सड़क डिवाइडर से टकरा जाने से दो किशोरों की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। सूत्रों के अनुसार, पांच किशोर कार में सवार होकर कास गांव जा रहे थे और जब वे वुड्स रिज़ॉर्ट के पास पहुंचे, तो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और उसकी डिवाइडर से भीषण टक्कर हो गयी।
पुलिस ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान अरहान फैजल शेख (16) और सोहेल अंसारी (18) के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्तियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *