फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम ताजपुर निवासी सत्यपाल (35) राज मिस्त्री अवधेश (28) के साथ ग्राम कुतलूपुर से भवन निर्माण की सामग्री लेने जा रहा था कि बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम हरिहरपुर आईटीआई के निकट तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई।
