भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर के उच्चौन थाना क्षेत्र में रहीमपुर गांव के पास ट्रेक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो युवको की मौत हो गयी तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार हादसे के शिकार तीनों युवक पीयूष और पुष्पेंद्र निवासी मामटोली एवं सहना निवासी विशाल बयाना थाना क्षेत्र के सीरी गांव से बिजली फिटिंग का काम करने के बाद कल शाम को वापस घर आ रहे थे। घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद राहगीरों ने घायल तीनों युवकों को पुलिस को सूचना देकर उच्चौन के अस्पताल पहुंचाया, जहां से भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पीयूष को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद विशाल और पुष्पेंद्र की नाजुक हालत को देखते दोनों जयपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया, लेकिन दोनों के परिजन उन्हें भरतपुर के ही एक निजी अस्पताल लेकर चले गये। इसी दौरान पुष्पेंद्र की भी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
सड़क हादसा : दो युवकों की मौत, एक गंभीर
