गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंडोह के समीप भूस्खलन से रास्ता बंद

शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के पंडोह रास्ते पर चार मिल के समीप भूस्खलन के कारण रास्ता बंद हो गया है। दोपहर एक बजे एकाएक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिर गया। गनीमत यह रही कि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार एमसी कंपनी के सेफ्टी इंजीनियर कमल गौतम ने बताया कि खतरे को पहले ही भांप लिया गया था। उस जगह पर कार्य में लगी मशीन पर कर्मचारियों को पहले ही हटा दिया गया था और ट्रैफिक को भी रोक दिया गया था। रास्ते को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। दोनो तरफ मशीनें लगी है। जल्द ही रास्ता वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
जिला प्रशासन व पुलिस विभाग को इस बारे सूचित कर दिया गया है। आने जाने वाले पर्यटकों से आग्रह किया है कि वैकल्पिक मार्ग मंडी कटोला बजोरा व पंडोह गोहर मार्ग का प्रयोग करे।
गौरतलब है कि इस जगह फोरलेन निर्माण का कार्य जोरों पर है। जगह-जगह रोड कटिंग का कार्य किया जा रहा है। इस जगह पर पहाड़ भी काफी ऊंचे है। कहां से पत्थर गिर जाएं कुछ पता नहीं चलता। पर्यटकों को आते समय इस रास्ते पर सावधानी बरतनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *