बारां : राजस्थान के बारां शहर समेत जिले में पिछले दिनों हुई बारिश से जिले की 785 किमी लंबी 187 सड़कें और 50 पुलिया क्षतिग्रस्त हुई हैं। बारिश के कारण सड़कों की हालत बेहद खराब होने तथा गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को यहां से गुजरना भारी पड़ रहा है।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डी के क्षत्रिय ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से क्षतिग्रस्त 187 सड़कों की मरम्मत के लिये 508 लाख रुपये और पुलिया के लिये 32.55 करोड़ रुपये का बजट मांगा गया है। साथ ही ऐसी 272 सड़कें जो मरम्मत लायक नहीं है, उनके सुदृढ़ीकरण के लिये 78.86 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार कर कलेक्टर को सौंपे हैं, जहां से प्रस्तावों को आपदा प्रबंधन, सहायता और नागरिक सुरक्षा विभाग को भिजवाये हैं, जहां से बजट मिलने के बाद मरम्मत और निर्माण कार्य करवाये जायेंगे।
पीडब्ल्यूडी विभाग के श्री क्षत्रिय ने बताया कि बारिश के दौरान जिले की 758 किमी लंबी कुल 187 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। इनकी मरम्मत के लिये 508 लाख रुपये के प्रस्ताव तैयार किये गये हैं। साथ ही 50 पुलिया के स्थाई मरम्मत के लिये 32.55 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार कर भेजे गये हैं।
272 ऐसी सड़कें जो मरम्मत लायक नहीं रही हैं। उनके सुदृढ़ीकरण के लिये कुल करीब 78.86 करोड़ रुपये का बजट मांगा गया है। सभी कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर को भेजे गये हैं, जहां से प्रस्तावों को आपदा प्रबंधन, सहायता और नागरिक सुरक्षा विभाग को भिजवाये हैं, जहां से बजट मिलने के बाद मरम्मत और निर्माण कार्य करवाये जायेंगे। इससे राहगीरों को राहत मिल सके।
बारिश से सड़कें क्षतिग्रस्त, विभाग ने मांगा 37.50 करोड़ रु का बजट
