गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रोडवेज बस पलटी : दो की मौत, 34 घायल

बलरामपुर : उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवा नगर लौकहवा के पास शुक्रवार को लखनऊ से बढ़नी जा रही सवारी से भरी रोडवेज बस बेकाबू होकर पलट जाने से बस सवार दो लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि 34 अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एनएच 730 पर लखनऊ के कैसरबाग से चलकर तुलसीपुर बढ़नी जा रही रोडवेज बस रास्ते में शिवा नगर लौकहवा के पास घने धुंध के बीच अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नाले पर बने पुल की रेलिंग तोड़ती हुई गड्ढे में जा गिरी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दिलीप प्रजापति (22) व एक अन्य समेत दो लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि चालक संतोष सैनी करीब 34 अन्य घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल 18 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है अन्य का प्राथमिक उपचार कर उन्हें गंतव्य स्थानों पर भिजवा दिया गया है। बस को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *