गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रोडवेज का डिपो मैनेजर रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान के जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राजस्थान पथ परिवहन निगम के डिपो मैनेजर राहुल बंसल को आज ढाई हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शनी ने बताया कि परिवादी द्वारा दी गई शिकायत में बताया कि उसके द्वारा चलाई जा रही बस के क्षतिग्रस्त कांच को बदलने और उसके विरूद्व विभागीय कार्यवाही नहीं करने की एवज में डिपो मैनेजर राहुल बंसल पांच हजार रूपए की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन के बाद आज ट्रेप की कार्यवाही आयोजित कर आरोपी राहुल बंसल को परिवादी से ढाई हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *