किसानों ने करवाया टोल फ्री
हिसार : किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों के भारत ग्रामीण बंद के आह्वान पर शुक्रवार को हिसार में रोडवेज का चक्का जाम रहा। सरकारी कर्मचारियों के बंद में शामिल होने के कारण शहरी क्षेत्र में सुबह पेयजल की सप्लाई नहीं हुई तो दूसरी और शहर में नगर निगम की तरफ से सफाई भी नहीं की गयी। सरकारी विभागों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला और कामकाज प्रभावित हुआ।
बाजार, हालांकि, रोजमर्रा की तरह खुले। उधर, किसान संगठनों ने दोपहर 12 बजे से जिले के सभी पांच टोलों को मुक्त करवा दिया गया। सभी टोल नाकों पर किसान संगठनों ने धरना दिया, हिसार रोडवेज डिपो में कुल 256 बसें है। रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि सुबह 3:30 बजे कोई भी बस नहीं चलने दी गई। रोडवेज जीएम डॉ मंगल सेन ने दावा किया कि हिसार और हाँसी से करीब 50 बसें चलायी गयी हैं। हिसार से सूरतगढ़, अजमेर, कोटा अंबाला सहित अन्य लंबे रूटों पर बस चलायी गयीं।
