गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक और उसकी भाभी से लूट, आरोपी फरार

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के कोटा कानपुर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर काली पहाड़ी के पास मोटर साइकिल से जा रहे एक युवक और उसकी भाभी को एक अन्य मोटर साइकिल पर सवार तीन लुटेरों ने कट्टे की नोंक पर सोने के गहने एवं उनके मोबाइल लूट ले गए हैं।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि दीपू ने करेरा थाने आकर कल देर रात बताया कि वह अपनी भाभी निम्मी राजा को लेकर शिवपुरी से मोटर साइकिल से ग्राम सिलराजा रहा था, तभी रास्ते में काली पहाड़ी के पास एक मोटर साइकिल पर सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका और देशी रिवाल्वर दिखाकर भाभी के गहने जो पहने हुए थी वह तथा जो पर्स में रखे थे वह लूट लिए एवं मोबाइल भी लूट ले गए। इसके बाद वह दोनों अपने गांव पहुंचे तथा अपने परिजनों के साथ आकर थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *