गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रोहतास में पुल निर्माण के बेस कंपनी में लूट

कांड में शामिल सात अपराधी गिरफ्तार

डेहरी आन सोन : बिहार में रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र में पुल निर्माण के बेस कंपनी में लूट कांड में शामिल सात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने यहां बताया कि 20 अक्टूबर को अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बुधवा महुआरी के पास कव नदी पर निर्माणाधीन पुल के बेस कैंप में अपराधियों ने वहां कार्यरत कर्मियो से मारपीट एवं आग्नेयास्त्र का भय दिखा कर लूट कांड को अंजाम दिया था।

इस लूटकांड में शामिल सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में बैद्यनाथ पांडेय ,राकेश कुमार पासवान,मोतीलाल सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह,मुकेश कुमार सिंह,चंदन कुमार और हरेंद्र कुमार शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर कैमूर पुलिस के सहयोग से लूटी गई एक ट्रैक्टर को मोहनिया से बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दस मोबाइल भी बरामद किया गया है। सत्येंद्र कुमार सिंह के पास से दो देशी कट्टा, चार कारतूस और चार खोखा भी बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *