गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिलायंस ज्वैलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती

देहरादून : उत्तराखंड के देहरादून में गुरुवार सुबह व्यस्ततम इलाके में रिलायंस ज्वैलरी शॉप में हथियारों के बल पर कई करोड़ रूपए के हीरे, सोने और चांदी के आभूषण लूट लिए गए। घटना के समय पुलिस लाइन में राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया जा रहा था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह ज्वैलरी शॉप में हुई घटना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में चार टीमें गठित की हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व कई राज्यों में रिलायंस ज्वैलरी शॉप में बिलकुल इसी तरह डकैती हुई। जिसका विवरण और अभियुक्तों के बारे में जानकारी की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जल्द उक्त डकैती का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *