गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

28 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को रिलीज होगी। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म इस साल 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।फिल्म मेकर्स ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है। करण जौहर ने इस फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया है।
धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिशियलव इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खास पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की नई रिलीज डेट की घोषणा की है। इस पोस्ट में लिखा गया है, रॉकी और रानी के परिवार हो रहे हैं तैयार और देखिए ये अनोखी कहानी ऑफ प्यार! जादू, प्यार और जीवन से बड़ा मनोरंजन वापस लाना – #‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ सिनेमाघरों में, 28 जुलाई 2023। गौरतलब है कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आयेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *