गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रोहित का फॉर्म में लौटना मुंबई के लिये अच्छा संकेत

कोलकाता : पूर्व भारतीय कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने कहा है कि मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म में लौटना टीम के लिये अच्छा संकेत है। मुंबई ने मंगलवार को दिल्ली कैपिल्स के खिलाफ छह विकेट की रोमांचक जीत दर्ज करके अंक तालिका में अपना खाता खोला। दिल्ली ने मुंबई के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे रोहित की टीम ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। रोहित ने अपनी टीम की अगुवाई करते हुए 45 गेंद पर 65 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल रहे।
शास्त्री ने रोहित की प्रशंसा करते हुए कहा, “रोहित शर्मा ने शानदार ढंग से दिल्ली के खिलाफ दबाव को कम किया। उन्होंने आगे आकर टीम का नेतृत्व किया। इस मैच जीतने वाले प्रदर्शन से उन्हें और मुंबई इंडियन्स को बहुत फायदा होगा। इस जीत से मुंबई इंडियन्स को टूर्नामेंट में आगे बढ़ते हुए काफी आत्मविश्वास मिलेगा।” मुंबई इस समय अंक तालिका में एक जीत और दो हार के साथ आठवें स्थान पर है। रोहित का टीम का अगला मुकाबला रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *