गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल में पर्यटकों के लिए रोहतांग दर्रा बंद

शिमला : हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में खराब मौसम के चलते समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए मनाली प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। रोहतांग के लिए ऑनलाइन परमिट बनाने की साइट भी बंद कर दी गई है। रोहतांग दर्रे को हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर बंद नहीं किया है। मौसम साफ होने पर फिर से पर्यटक यहां बर्फ का आनंद ले सकेंगे। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूरे प्रदेश में सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया है। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दिसंबर तक मौसम खराब रहेगा और हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
गौरतलब है कि रोहतांग दर्रा हर साल 15 नवंबर को आधिकारिक तौर पर यातायात के लिए बंद कर दिया जाता था। इस साल मौसम साफ रहने के कारण अभी तक वाहनों की आवाजाही जारी है। खराब मौसम को देखते हुए अभी भी दर्रे में आवाजाही पर अस्थायी तौर पर रोक लगाई है। एसडीएम रमन कुमार शर्मा ने बताया कि रोहतांग के लिए पर्यटक वाहनों की आवाजाही सोमवार से बंद कर दी है। मौसम को देखते हुए बाद में यह निर्णय लिया जाएगा कि दोबारा आवाजाही शुरू करनी है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *