फरीदाबाद : हरियाणा में फरीदाबाद के सीकरी इलाके में शुक्रवार देर शाम भारी बारिश के कारण एक जर्जर मकान की छत गिर गई जिसके नीचे दबकर तीन बच्चों की मौत हो गई। सीकरी चौकी पुलिस ने जांच में पाया कि छत की जर्जर हालत थी। बारिश के बाद इसकी हालत और खराब हो गई और छत गिर गई जिसके नीचे दबकर आदिक(10) आकाश(09) और मुस्कान (11) की मौत हो गई । फरीदाबाद पुलिस ने मकान मालक पर लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने फरार मकान मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
