गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रॉयल, यंगस्टर्स की रोमांचक जीत

नई दिल्ली : मैन ऑफ द मैच सार्थक जैदका और एमानुएल के शानदार गोलों की मदद से यंगस्टर्स एफसी ने फुटबॉल दिल्ली ए-डिवीजन लीग के सुपर सिक्स में बुधवार को यंग स्पोर्ट्स एफसी पर 2-1 की जीत दर्ज की। अंबेडकर स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में पराजित टीम का गोल जोयल मंडल ने किया। इस प्रकार विजेता टीम ने लीग स्टेज में यंग स्पोर्ट्स के हाथों मिली हार का हिसाब भी चुकता कर दिया।
दिन के दूसरे मैच में रॉयल एफसी ने पंजाब हीरोज़ पर 3-2 की जीत दर्ज की। लीग तालिका में सबसे नीचे रहीं टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। अतिरिक्त समय तक चले रोमांचक मैच में रॉयल ने आयुष रावत, वीरेंद्र गौड़ और मैन ऑफ द मैच हर्ष ठाकुर के गोलों से जीत पाई। पराजित टीम के गोल प्रियांक और सचिन ने किये। इस हार के बाद पंजाब हीरोज फुटबॉल दिल्ली के बी डिवीजन में रेलीगेट हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *