गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आरपीएफ जवान को फांसी की सजा

रामगढ़ : झारखंड में रामगढ़ जिले के बरकाकाना आउटपोस्ट क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड के चर्चित मामले में गुरुवार को यहां की एक अदालत ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान को फांसी की सुनाई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह के न्यायालय ने मामले में आरोपी आरपीएफ जवान पवन कुमार सिंह को फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 307 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई है।
गौरतलब है कि 17 अगस्त 2019 की रात बरकाकाना रेलवे कॉलोनी की क्वार्टर में घुसकर परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर हत्या एवं दो अन्य को जख्मी कर दिया गया था।
उल्लेलखनीय है कि 17 अगस्त की रात नशे में धुत पवन कुमार सिंह दूध मांगने के बहाने रेलकर्मी अशोक राम के घर गया था। उसने रेलकर्मी समेत परिवार के पांच लोगों को गोली मार दी थी। गोली लगने से 55 वर्षीय अशोक राम, 50 वर्ष उसकी पत्नी लीला देवी और 32 वर्षीय गर्भवती बेटी वर्षा देवी उर्फ मीना देवी की मौत हो गई थी। जबकि 25 वर्ष की बेटी सुमन देवी और 24 वर्षीय बेटा संजय राम गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोपी उसके बाद वहां से फरार हो गया था। घटना के बाद 21 मार्च 2020 को पुलिस ने बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना से उसे गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *