नई दिल्ली : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई-आठवले) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आगामी 19 दिसंबर यानी सोमवार को अपराह्न तीन बजे से नयी दिल्ली के रफी मार्ग स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, न्यू अनेक्सी में आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय आधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले मौजूद रहेंगे।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(आठवले) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 25 सदस्यीय रिपब्लिकन वर्किंग कमेटी का गठन किया जाएगा। वही संगठन, आगामी चुनाव व पार्टी विस्तार देने के लिए पूरे देश में वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान की विस्तृत रणनीति भी तय की जाएगी । इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, समस्त प्रदेशों के प्रभारी एवं अध्यक्ष सहित समस्त मोर्चों व फ्रंटल संगठनों के प्रमुख भी उपस्थित रहेंगे।
आरपीआई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 19 दिसंबर को
