गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सफीदों में सड़कों को दुरुस्त करने के लिये 20 करोड़ मंजूर

चंडीगढ़ : मनोहर लाल खट्टर ने जींद के सफीदों में सडकों की मरम्मत के लिये 20.10 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं। आधिकारिक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से उत्पादन को बाजार केंद्रों, तहसील मुख्यालयों, ब्लॉक विकास मुख्यालयों, रेलवे स्टेशनों आदि तक पहुंच प्रदान करने वाली सड़कों को अन्य जिला सड़कें (ओडीआर) के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सफीदों क्षेत्र के लिये गांव जामनी रिटोली से बनिया खेड़ा से तेली खेड़ा, भुसलाना से डिडवाड़ा सड़क, लुदाना से निज़ामपुर सड़क, ढाढरथ से रायचंदवाला रोड, रत्ता खेड़ा से सिंघपुरा सड़क , धारौली से गंगोली रोड ,खरकड़ा से बहादुरपुर रोड , जींद-सफीदों रोड से शिल्ला खेड़ी स्कूल रोड , सरफाबाद से जागसी रोड, धातरथ से खरक गदियान रोड , हाडवा से बगरू सड़क का नवीनीकरण एवं चौड़ीकरण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *