ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एसएसटी, एफएसटी एवं पुलिस की टीमों द्वारा नाकों पर वाहनों की जाँच में 47 लाख रुपये जप्त किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जाँच के दौरान पुलिस ने एक मोटर साइकिल सहित एक व्यक्ति को पकड़ा है, जिससे लगभग 47 लाख रूपए की अवैध धनराशि जब्त की गई है। मुरैना की तरफ से आ रही इस मोटरसाइकिल को ट्रिपल आईटीएम के पास जाँच के लिये रोका। मोटरसाइकिल पर पकड़े गए व्यक्ति के पास पुलिस टीम को एक काले रंग का बैग मिला। जिसकी तलाशी लिए जाने पर उसमें काफी मात्रा में पुरानी इंडियन करेंसी बरामद हुई। पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने स्वयं को पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास मुरैना का रहने वाला बताया है। क्राइम क्रांच टीम नोटों की गिनती करने पर एक हजार के पुराने नोटों की 41 गड्डियाँ और 500 के पुराने नोटों की 12 गड्डियाँ पाई गईं। इस प्रकार 53 गड्डियों में कुल 47 लाख रूपए की अवैध धनराशि पुलिस ने जब्त की है।
