कोटा : राजस्थान में कोटा के उद्योग नगर के थेगड़ा रोड पर चार-पांच अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी को से पिस्तौल की नोक पर 5.83 लाख रुपए की राशि लूटकर फरार हो गए। पुलिस और फरियादी विकास जैन से मिली जानकारी के अनुसार एक पैक्ड़ खाद्य पदार्थ के थोक विक्रेता विकास जैन आज दोपहर को अपने गोदाम से दो दिन में एकत्र किए हुए 5.83 लाख रुपए की राशि लेकर उसे बैंक में जमा कराने के लिए लघु औद्योगिक क्षेत्र की ओर आ रहे थे तो रास्ते में थेगड़ा रोड पर नहर के पास चार-पांच अज्ञात बदमाशों ने उसकी कार को रोककर पिस्तौल और चाकू की नोक पर बैग में रखे 5.83 लाख रुपए लूट लिए एवं दो मोटर साइकिलों पर बैठकर फरार हो।
वारदात की सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), पुलिस उप अधीक्षक और शहर के विभिन्न स्थानों के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारी विकास जैन से घटना का विवरण लिया और उसके बाद कोटा शहर के बाहर की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी कराई गई। सोमवार रात तक बदमाश की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
व्यापारी से 5.83 लाख रुपए लूट
