गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्टोरिया से 9.40 लाख रूपए बरामद

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सट्टे की खाईवाली करने वाला आरोपी नौ लाख 40 हजार 230 रुपये की राशी सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 11 नवंबर को महावीर प्रसाद को सूचना मिली कि जोगीयो का मोहल्ला सरकारी स्कुल के पास खारेडा मे लोकेश जोगी अपने मकान के बाहर दिल्ली ,गाजीयाबाद ,फरिदाबाद के नम्बरों पर सट्टे की खाईवाली कर रहा है तथा टवन्टी टवन्टी वर्ल्ड कप मे सट्टे पर लगाई गई राशी का भी भुगतान कर रहा है।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोकेश उम्र 22 साल जाति जोगी निवासी खारेडा थाना मालाखेडा को गिरफ्तार किया। युवक के हाथ मे मिले मोबाईल का लोक खुलवाकर चौक किया गया तो मोबाईल मे वाट्सप पर टेक्स मेसेज एवं फोन एवं पेटीएम मे रुपयो की जमा निकासी का विवरण है जो युवक द्वारा सट्टे की खाईवाल के पिछले महिने का करीब 1.5 करोड रुपये का लेनेदेन करना बताया है। पुलिस ने युवक के बीच मे रखे काले बैंग को खोलकर चौक किया गया तो बैग मे सट्टे की कुल रकम नौ लाख 40 हजार 230 रुपये बरामद किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *