पुलिस ने किसानों को घेरा, पटियाला-राजपुरा हाईवे बंद; कैप्टन अमरिंदर के बेटे बोले- विरोध से फर्क नहीं पड़ता
पटियाला। मोदी आज पंजाब आ रहे हैं। वह पटियाला लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर के समर्थन में रैली करेंगे। परनीत कौर के पति पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बीमार होने की वजह से रैली में शामिल नहीं होंगे।
पीएम हेलिकॉप्टर से पटियाला के यादविंद्रा स्टेडियम में करीब 4 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद बाय रोड होते हुए 450 सुरक्षा कर्मचारियों के पहरे में पोलो ग्राउंड तक आएंगे। मोदी के दौरे के लिए केन्द्रीय एजेंसियां और पंजाब पुलिस के करीब 5 हजार जवान तैनात किए गए हैं।
उधर, पंजाब के किसान-मजदूरों ने पीएम मोदी के दौरे का विरोध करने का ऐलान किया है। इसे लेकर उन्होंने 2 दिन पहले जगराओं में महापंचायत की थी।
पंजाब में मोदी की रैली से पहले बवाल
