गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टोल देने को लेकर नेशनल हाईवे पर बवाल

टोल कर्मी और विधायक समर्थकों में मारपीट, गाड़ी भी तोड़ीं
मसौली। यूपी के बहराइच-बाराबंकी नेशनल हाईवे के शहावपुर टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर अपना दल के नानापारा विधायक के समर्थकों के साथ टोल कर्मियों का जमकर विवाद हुआ। इस दौरान जमकर मारपीट हुई जिसमें कई वाहनों के शीशे टूट गए। टोल कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर समर्थक हाईवे पर धरने पर बैठ गए।
विधायक भी वहीं मौजूद रहे। जिसके कारण पूरे नेशनल हाईवे का यातायात ठप हो गया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो नजारा देख दंग रह गई। पुलिस की काफी मान मनौव्वल व कार्रवाई के आश्वासन पर विधायक व समर्थकों ने धरना समाप्त किया। पूरी घटना को लेकर विधायक द्वारा मुकदमा लिखे जाने को लेकर तहरीर भी दी गई है। मारपीट व हंगामे के कारण करीब एक घंटे तक नेशनल हाईवे का यातायात बाधित रहा।
समर्थकों धरने पर बैठे
मारपीट की घटना को लेकर आहत विधायक समर्थक के साथ नेशनल हाईवे पर ही गाड़ी खड़ी कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान विधायक भी वहीं मौजूद रहे। जिसके कारण नेशनल हाईवे का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। टोल प्लाजा के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगने लगी। जाम लंबा होने पर सूचना पुलिस तक पहुंची। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और विधायक और उनके समर्थकों से बातचीत की। पुलिस अधिकारियों ने विधायक से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। काफी मान मनोबल के बाद विधायक और उनके समर्थकों ने नेशनल हाईवे पर दिया जा रहा धरना समाप्त किया। इस मामले को लेकर विधायक और समर्थकों ने मसौली थाने पहुंचकर टोल कर्मियों के खिलाफ अभद्रता मारपीट व तोड़फोड़ करने को लेकर तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *