गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया अबतक के नए रिकॉर्ड निचले स्तर 81.93 पर

मुंबई : दुनिया पर आर्थिक मंदी का खतरा मंडराने से निवेशकों के इक्विटी से पूंजी निकालकर डॉलर में निवेश करने की बदौलत अमेरिकी मुद्रा के बीस साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 40 पैसे लुढ़ककर अबतक के रिकॉर्ड निचले स्तर 81.93 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया 14 पैसे उछलकर 81.53 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
कारोबार की शुरुआत में रुपया 37 पैसे की गिरावट लेकर 81.90 रुपये प्रति डाॅलर पर खुला और लिवाली के दबाव में 82.02 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि बिकवाली होने से यह 81.81 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 81.53 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 40 पैसे की गिरावट लेकर 81.93 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *