गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया रिकार्ड निचले स्तर पर

मुंबई : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी मुद्रा में आयी तेजी के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया दो पैसे फिसलकर अब तक रिकार्ड निचले स्तर 83.29 रुपये प्रति डॉलर पर लुढ़क गया। रुपया पिछले सत्र में 83.27 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। रुपया आज तीन पैसे की मजबूती के साथ 83.24 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह 83.23 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन अमेरिकी मुद्रा की मांग आने और शेयर बाजार में बिकवाली होने के दबाव में यह 83.29 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर उतरा और यही इसका निचला स्तर भी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *