मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर पर बने दबाव और घरेलू स्तर पर शेयर बाजार में हुयी गिरावट के कारण आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 10 पैसे फिसलकर अब तक रिकार्ड निचले स्तर 82.40 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।
पिछले दिवस रुपया 82.30 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। रुपया आज 38 पैसे की गिरावट लेकर 82.68 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह 82.69 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक उतरा। इस दौरान यह 82.30 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन अंत में यह 82.40 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।
रुपया 10 पैसे टूटकर नये निचले स्तर पर
