गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 42 पैसे टूटा

मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही मजबूती और घरेलू स्तर पर शेयर बाजार में हुयी बिकवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 42 पैसे फिसलकर 82 रुपये प्रति डॉलर की ओर लुढ़कते हुये 81.82 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। पिछले सत्र में रुपया 81.40 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
रुपया आज 45 पैसे फिसलकर 81.85 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह 81.65 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन इसी दौरान डॉलर की मांग आने तथा शेयर बाजार की बिकवाली के दबाव में यह 82 रुपये प्रति डॉलर की ओर लुढ़कते हुये 81.98 रुपये प्रति डॉलर तक फिसल गया। अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में 42 पैसे टूटकर 81.82 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *