मुंबई : वैश्विक स्तर पर दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही तेजी के बीच घरेलू स्तर पर अमेरिकी मुद्रा की मांग आने के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 35 पैसे फिसलकर 83 रुपये प्रति डॉलर के अब तक रिकार्ड निचले स्तर को पार करते हुये 83.07 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। रुपया पिछले सत्र में 82.72 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
रुपया आज आठ पैसे की कमजोरी के साथ 82.80 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह इससे ऊपर नहीं चढ सका। डॉलर की मांग आने के दबाव में यह 83.07 रुपये प्रति डॉलर तक टूटा और यही इसका न्यूनतम स्तर भी रहा। इसी तरह पर यह बंद भी हुआ। हालांकि पिछले तीन सत्रों से शेयर बाजार में तेजी रहने से विदेशी मुद्रा प्रवाह भी बढ़ा है।
रुपया 83 रुपये प्रति डॉलर के पार
