मुंबई : शेयर बाजार में तेजी रहने के बावजूद अमेरिकी मुद्रा की मांग आने और दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में तेजी रहने के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 10 पैसे टूटकर 83.28 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। पिछले दिवस रुपया 83.18 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। रुपया आज पांच पैसे की गिरावट लेकर 83.23 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका उच्चतम स्तर भी रहा। सत्र के दौरान यह 83.28 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक टूटा और अंत में यह इसी स्तर पर जाकर टिका।
