गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया छह पैसे टूटा

मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया छह पैसे टूटकर 83.27 रुपए प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.21 रुपए प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया चार पैसे गिरकर 83.25 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों और बैंकरों की लिवाली से 83.27 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 83.24 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 83.21 रुपए प्रति डॉलर के मुकाबले छह पैसे टूटकर 83.27 रुपए प्रति डॉलर रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *