मुंबई : आयातकों और बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 11 पैसे लुढ़ककर 82.19 रुपए प्रति डॉलर रह गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.08 रुपए प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया 11 पैसे की तेजी लेकर 81.97 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और बिकवाली की बदौलत 81.96 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली होने से यह 82.19 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा और इसी स्तर पर बंद हुआ।
