मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के दो माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 12 पैसे गिरकर 82.80 रुपए प्रति डॉलर रह गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.68 रुपए प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया 11 पैसे की गिरावट लेकर 82.79 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली से 82.80 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया और इसी स्तर पर बंद भी हुआ। वहीं, बिकवाली होने से यह 82.71 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा।
