मुंबई : शेयर बाजार में लगातार जारी गिरावट के साथ ही आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 13 पैसे गिरकर 82.37 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। इसके पिछले काराेबारी दिवस रुपया 82.24 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
कारोबार की शुरुआत में रुपया एक रुपये फिसलकर 82.25 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान यही इसका उच्चतम स्तर भी रहा। हालांकि लिवाली के दबाव में यह 82.55 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले सत्र के 82.24 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 13 पैसे गिरकर 82.37 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
रुपया 13 पैसे गिरा
