गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 14 पैसे गिरा

मुंबई : अमेरिकी फेड रिजर्व के एक बार फिर ब्याज दर में बढ़ोतरी की संभावना से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में आई तेजी के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 14 पैसे गिरकर 82.84 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.70 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे फिसलकर 82.75 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में यह 82.85 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 82.70 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 14 पैसे गिरकर 82.84 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका में जारी रोजगार के आंकड़ों को देखते हुए फेडरल रिजर्व के आगे भी ब्याज दर में बढ़ाेतरी की संभावना बढ़ गई है। इससे जहां पूरी दुनिया के शेयर बाजार लुढ़क गये वहीं डॉलर में तेजी का रुख रहा है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *