मुंबई : शेयर बाजार में डेढ़ प्रतिशत की गिरावट के साथ ही आयातकों और बैंकरों की लिवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 17 पैसे लुढ़ककर 82.24 रुपये प्रति डॉलर रह गया। इसके पिछले काराेबारी दिवस रुपया 82.07 रुपये प्रति डॉलर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे बढ़कर 81.97 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान हुई बिकवाली की बदौलत यह 81.85 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान हुई लिवाली के दबाव में यह 82.24 रुपये प्रति डाॅलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया और इसी स्तर पर बंद भी हुआ।
रुपया 17 पैसे लुढ़का
